बदायूं में मुर्गे के मीट को लेकर भिड़े दो पक्ष, फायरिंग और पथराव में दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उसावां, अमृत विचार: थाना उसावां क्षेत्र के गांव पचदियौरा दीवान नगर में मुर्गे के मीट को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। फायरिंग और एक-दूसरे पर पथराव किया गया। ईंट लगने से दो युवक घायल हो गए।

मुर्गे के मीट को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पथराव हुआ। लाठी-डंडे चले। बताया जा रहा है कि फायरिंग भी हुई। ईंट लगने से रजनीश पाली और संजीव पाली घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्ष लाठी चलाते दिखे।

पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। सीओ दातागंज केके तिवारी ने गांव जाकर घटना की जानकारी ली। उसहैत के अलावा थाना हजरतपुर व अलापुर की पुलिस पहुंची। तब जाकर हालात पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: शराब पीने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, दो युवक घायल

संबंधित समाचार