काठगोदाम में होगा तीन दिवसीय ग्रामीण महोत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: काठगोदाम में तीन दिनों तक ग्रामीण उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगेगी। चेष्टा विकास कल्याण समिति और नाबार्ड के सहयोग से काठगोदाम के रामलीला मैदान में कार्यक्रम शुरू होगा। समिति अध्यक्ष सुमन अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए पंडाल लगाए जा रहे हैं। इसमें 30 से अधिक महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला समूहों और ग्रामीण क्षेत्र को विकास की राह पर ले जाना है। 

संबंधित समाचार