बदायूं: खेतों में सूअर और गोवंश कर रहे मक्के की फसल बर्बाद, ग्रामीणों में भय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: मक्का को छुट्टा गोवंश और सूअर नष्ट कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। शनिवार की रात फसल की रखवाली करते हुए कुतरई निवासी एक युवक पर सूअर ने हमला कर दिया।

थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम कुतरई निवासी नसीर शनिवार की रात को अपने खेत में खड़ी मक्के की फसल की रखवाली कर रहा था। इस दौरान चार पांच सूअर खेत में घुस गए। नसीर ने जब सूअरों को खेत से निकाला तो सूअर उस पर हमलावर हो गए। नसीर किसी तरह खेत से भागा और घर पर आकर ग्रामीणों को जानकारी दी।

इस पर दर्जनों ग्रामीण खेत पर पहुंचे तब तक सूअर भाग चुके थे। ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा गोवंश के साथ ही जंगली सुअर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। उन्हें भगाने पर जंगली सूअर हमले कर रहे हैं। जंगली सूअरों के भय से ग्रामीण समूह बना कर खेतों पर जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- बदायूं: खेत पर सिंचाई के दौरान किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार