शाहजहांपुर: सांड से टकराकर मोपेड सवार युवक की मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
शाहजहांपुर, अमृत विचार: सदर बाजार क्षेत्र के गांव चिनौर निवासी वीरेंद्र कुमार(30) शनिवार शाम गदियाना मोहल्ले में होली मिलने गए थे। वह रात 8 बजे मोपेड से घर लौट रहे थे। पुवायां रोड पर मोपेड का हैंडल बाइक से टकराने के बाद मोपेड सांड से टकराकर गिर गई, जिससे मोपेड सवार वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का 6 माह का बेटा है। मृतक की पत्नी अंजली रो-रोकर बेहाल है।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति समेत 5 लोगों पर FIR
