Lucknow News : भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव और उनके भाई पर हमला, पड़ोसियों के दौड़ाने पर हमलावर भाग निकले

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

 Lucknow, Amrit Vichar :  कानपुर रोड एलडीए कालोनी सेक्टर-एल में शुक्रवार को किसान नेता (भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव) वीरेंद्र सिंह उनके भाई पर दबंगों ने हमला कर दिया। गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडे से पीट दिया। पड़ोसियों ने हमलावरों को दौड़ा तो भाग गए। पीड़ित ने आशियाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, गोमतीनगर इलाके में नशे में धुत लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आशियाना के एलडीए काॅलोनी सेक्टर-एल निवासी वीरेंद्र सिंह भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव हैं। वीरेंद्र के मुताबिक वह शुक्रवार दोपहर छोटे भाई राबिंद के साथ खड़े थे। इसी बीच सचिन कुमार यादव और विवेक यादव कुछ साथियों के साथ पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर साथियों के साथ हमला कर दिया। बचने के लिए भागे तो दौड़ाकर पकड़ लिया और लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। शोर-शराब सुनकर पड़ोसी दौड़े तो आरोपी भाग निकले। पड़ोसी चोटिल किसान नेता उनके भाई को लोकबंधु अस्पताल लेकर गये। जहां उपचार के बाद छुट्टी दी गई। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वहीं, इंदिरानगर प्रियदर्शिनी वार्ड में रहने वाले रामनाथ सिंह का बेटा शुक्रवार शाम होली मिलने निकला था। रामनाथ सिंह के मुताबिक हुसड़िया चौराहे के पास नशे में धुत अमन राजपूत, वीरू, रामजी, प्रभात और पुत्ती लाल ने बेटे को रोका। गाली-गलौज करने लगे। बेटे के विरोध पर उसे लाठी डंडों से जमकर पीटा। हमले में बेटे का सिर फट गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को अस्पताल से छुट्टी होने के बाद गोमतीनगर थाने में हमला करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें- Lucknow News : दुकान का ताला तोड़कर 3.75 लाख का सामान लूटा

संबंधित समाचार