लखनऊ: स्मार्ट मीटर की शिकायतों को लिखित में लेने के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। स्मार्ट मीटर से पीड़ित उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा। इसको लेकर अभियंताओं की ओर से कोई लापरवाही नहीं हो पाएगी। कारण है कि ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने एक आदेश दिया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को उनके पास जाकर अधिकारी लिखित में लें और समाधान कराएं। उन्होंने पॉवर कार्पोरेशन के एमडी एम …

लखनऊ। स्मार्ट मीटर से पीड़ित उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा। इसको लेकर अभियंताओं की ओर से कोई लापरवाही नहीं हो पाएगी। कारण है कि ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने एक आदेश दिया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को उनके पास जाकर अधिकारी लिखित में लें और समाधान कराएं।

उन्होंने पॉवर कार्पोरेशन के एमडी एम देवराज को आदेशित किया किविभाग एक प्रोफार्मा तैयार करे और उसी प्रोफार्मा को अफसर उपभोक्ताओं के पास लेकर जाए और सभी समस्याओं को उसमे दर्ज करें। बता दें कि ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने यह आदेश उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा से मुलाकात के दौरान दी। श्री वर्मा मंत्री के पास आभार व्यक्त करने गए थे। दरअसल एक दिन पहले ही मंत्री ने आदेशित किया था कि स्मार्ट मीटर से पीड़ित उपभोक्ताओं के पास अधिकारी खुद उनके द्वार जाएंगे और समाधान करेंगे।

बतादें कि प्रदेश में लगे लगभग 12 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ता हैं। इनमे से बहुत से उपभोक्ताओं के यहां भार जंपिग, रीडिंग जंपिंग, बिल भुगतान के बाद भी कनेक्शन कट जाने की शिकायतें सुर्खिया में बनी रही। जिसको लेकर पॉवर कार्पोरेशन प्रबंधन के अधिकारियों पर तमाम तरह के आरोप लगे। जिसके बाद से स्मार्ट मीटर पर रोक लगा दी गई। वहीं मुलाकात के दौरान स्मार्ट मीटर से जन्माष्टमी के दिन बिजली गुल, मामले सहित कई अन्य मामलों में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी तक दोषियों पर कार्रवाई न होने से जनता के बीच गलत संदेश गया है।

संबंधित समाचार