पति पत्नी के बीच आई वो, परिवार में मची रार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार: पति का दूसरी महिला के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग से परेशान एक महिला ने पति के खिलाफ कोतवाली में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिला ने पति पर आए दिन मारपीट और गालीगलौच करने का भी आरोप लगाया है।

नई बस्ती गुलरघट्टी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह 21 पूर्व हुआ था। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। विवाह के बाद से ही आये दिन पति शराब का सेवन कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौच व मारपीट करता आ रहा है। वह घर चलाने के लिए खर्चा भी नहीं देता है। जानकारी में आया है कि पति का रामनगर की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।

बीते कल रात उसकी सास ने उसके पति को एक अज्ञात महिला के साथ नागा बाबा मंदिर वाली गली से जाते हुए देख सूचित किया तो उसने जानकारी लेने के लिए अपने पति को कॉल किया तो उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद उसका पति रात भर घर से गायब रहा। पति द्वारा उक्त अज्ञात महिला को उधार पर लेकर धनराशि भी दी जा रही है। जिसके चलते वह मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित हो रही है। महिला ने  पति व उक्त अज्ञात महिला के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

संबंधित समाचार