कासगंज में लगा जागरूकता शिविर, अपराधों को रोकने के लिए अपर जिला जज ने दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। जनपद के गांव गोरहा में ग्रामीण जनता को विधिक जानकारी देने के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर जिला जज विजय कुमार ने की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण जनता को विभिन्न विधिक जानकारियां प्रदान की गईं।

अपर जिला जज एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को जनसामान्य के साथ होने वाले अपराधों की कानूनी जानकारी दी। कन्या भ्रूण हत्या पर बने कानून की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना में दोनों ही पक्ष भागीदार होते हैं। इसके अतिरिक्त, पॉक्सो एक्ट के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

एक ही स्थान पर कार्य करने वाले महिला एवं पुरुषों के लिए एक समिति गठित होती है, जिसके मुख्य अधिकारी महिला होती हैं। इस समिति का कार्य पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना होता है। इसके साथ ही, ड्रग्स से होने वाले नुकसान एवं बाल विवाह पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सतेंद्र पाल सिंह वैस ने किया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है। ऐसे अपराधों को रोकने के लिए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम को और अधिक बल देना होगा। इस अवसर पर तहसीलदार देवेंद्र कुमार मिश्र ने भी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: नकब लगाकर दुकान में घुसे चोर, 1.5 लाख नकदी और कीटनाशक किया चोरी

संबंधित समाचार