Bahraich News : तेंदुए के हमले में बालक की मौत, गेहूं के खेत में मिला क्षत विक्षत शव

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के सुजौली ग्राम पंचायत निवासी एक बालक को तेंदुआ घर के सामने नित्य क्रिया के दौरान जबड़े में दबोच लिया। इसके बाद उसे गेहूं के खेत में ले जाकर निवाला बना लिया। रात नौ बजे के आसपास उसका शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी होते ही वन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुजौली के मजरा भैंसहिया गांव निवासी विक्की (4) शुक्रवार शाम को घर के सामने नित्य क्रिया के लिए गया था। रात आठ बजे कुछ दूरी पर परिवार के अन्य लोग मौजूद थे। तभी गेहूं के खेत से निकलकर तेंदुआ गांव पहुंच गया। तेंदुआ चार वर्षीय बालक को जबड़े में दबोच ले गया।

गेहूं के खेत में बालक पर हमला कर मार डाला। परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की तो उसका क्षत विक्षत शव गेहूं के खेत में मिला। घटना की जानकारी वन विभाग और पुलिस विभाग को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए तैयारी शुरू कर दी है।  डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि तेंदुए के हमले में चार वर्षीय बालक की मौत तेंदुए के हमले में हुई है।

यह भी पढ़ें:- Gonda News : लेखा कार्यालय शिफ्टिंग के लिए सात दिन का अल्टीमेटम

संबंधित समाचार