Ayodhya News : तत्कालीन एसडीएम का सार्वजनिक रूप से मुड़वाया जाए सिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कर्मचारियों ने खोला एसडीएम के खिलाफ खोला मोर्चा, किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Ayodhya, Amrit Vichar: सोहावल तहसील के पूर्व उपजिलाधिकारी  अभिषेक सिंह पर कनिष्ठ सहायक रहे शिवम के मानसिक और सिर मुड़वाकर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट कर्मियों ने भी मोर्चा खोल दिया। परिसर में प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। 

कलेक्ट्रेट व तहसील के कर्मचारियों ने परिसर में एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में शोकसभा करके श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की बैठक की गई। इसमें तत्कालीन एसडीएम सोहावल अभिषेक सिंह के कृत्यों की निंदा की गई। नाराज कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आठ सूत्रीय मांग जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह को सौंपा। कर्मचारियों की पहली मांग है कि तत्कालीन उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह का भी सार्वजनिक रूप से सिर मुड़वाया जाए।

उनके खिलाफ न्यायिक जांच कराई जाए। इनके निलंबन के लिए शासन को संस्तुति की जाए। बीकापुर से भी हटाया जाए। ऐसे मामलों की जांच के लिए अधिकारी कर्मचारियों की कमेटी बनाई जाए। राजस्व कर्मचारी विहीन स्थान पर उनका तबादला किया जाए। प्रकरण में कर्मचारियों को भी निलंबन की धमकी जा रही है। कार्रवाई की जाए। पांच बजे के बाद कार्य न लिया जाए। एडीएम प्रशासन से आए दिन कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। इनसे प्रभारी अधिकारी (संयुक्त कार्यालय) का चार्ज हटाया जाए। 

प्रदर्शन में अध्यक्ष राज कपूर श्रीवास्तव, महामंत्री अंजनी कुमार, मंडल अध्यक्ष करुणेश प्रताप सिंह, रवींद्र चौधरी, लाल बहादुर सिंह,अंशिका सिंह, उमाशंकर पाल, रन बहादुर सिंह, शीतला प्रसाद वर्मा, विजय कुमार, राजेश वर्मा सहित विभिन्न तहसीलों के कर्मचारी शामिल थे।

यह भी पढ़ें:- Bulandshahr Murder : भाई के कत्ल ने बहन को बना दिया कातिल, बदला लेने के लिए हाई स्कूल के छात्र की गोली मारकर हत्या

संबंधित समाचार