Kanpur के CSA यूनिवर्सिटी में ब्रजेश पाठक बोले- सपा सरकार सैफई में देखती थी डांस, राहुल गांंधी को इटली प्रेम छोड़ना चाहिए...

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। सपा सरकार सैफई में डांस देखती थी, योगी सरकार ने पूरे विश्व में सनातन को महाकुंभ दिखाया है। राहुल गांंधी की राजनीति करने से हमारा काम आसान हो गया है। राहुल गांंधी के पास कोई विजन नहीं है। वह छुट्टी मनाने नानी के घर जाते है। अब उन्हें इटली प्रेम छोड़ना चाहिए। योगी सरकार के राज में आठ सालों में आम लोगों को भी परिवर्तन दिखाई दे रहा है। हर क्षेत्र आगे बढ़ रहा है...यह बातें बुधवार को CSA परिसर स्थित मीटिंग हॉल में मीडिया से उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से कहीं। 

Brajesh Pathak In CSA 11

सपा सरकार में व्यापारियों के साथ हर वर्ग में डर का माहौल था। कानपुर में गाड़ियों में बंदूके रख लोग चलते थे। बेटियां भी सड़कों पर सुरक्षित नहीं थी। आठ सालों में प्रदेश व शहर का माहौल इस कदर बदल गया है कि बदमाश या तो जेल में है या फिर प्रदेश के बाहर है। जो बचे हैं वह भी इस सरकार में हायतौबा कर रहे हैं। यह विचार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने व्यक्त किए। सीएसए विवि में बुधवार को कृषि थीम पर आधारित विचार गोष्ठी व संवाद कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।

कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पाण्डेय, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सुरेंद्र मैथानी, राहुल सोनकर, विवि के कुलपति डॉ एके सिंह व जिलाधिकारी जेपी सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश सरकार की आठ साल उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि कानपुर हमेशा से ही प्रदेश की राजनीति का का केंद्र रहा है। 2017 के बाद आज हम 2025 में खड़े हैं। इन आठ सालों में प्रदेश और शहर के हालात बदल चुके हैं। इस शहर में पहले एक गाड़ी में आठ से दस बंदूके चलती थी।

व्यापारियों में डर का माहौल था। बेटियों को शाम होने से पहले घर वापस आने की परिवार हिदायद देता था। आज स्थिति बदल गई है। गुंडे और माफिया की ‘लुप-लुप’ करने लगी है। पहले बदमाशों से जनता डरती थी। अब अब बदमाश डरते हैं। बदमाशी करने वाले या तो जेल में है या फिर प्रदेश छोड़ चुके हैं।

प्रदेश और कानपुर को चिंता मुक्त करने का काम आप के वोट ने किया है। कार्यक्रम के दौरान कृषि संबंधी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। समारोह में ‘उत्कर्ष के 8 साल’ पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में उपमुख्य मंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से योजनाओं पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। 

ये भी पढ़ें- कानपुर में दो स्पोर्ट्स बाइकों से छह युवक लगा रहे थे रेसिंग; साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार घसीटा, मौत

संबंधित समाचार