रात को हल्द्वानी और मुक्तेश्वर में एक समान ठंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: दिन के समय मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ रहा है तो वहीं रात को मैदानी क्षेत्रों के तापमान में भारी गिरावट आ रही है। इस वजह से मुक्तेश्वर और हल्द्वानी में न्यूनतम तापमान आसपास ही दर्ज किया जा रहा है। 


हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा है। हल्द्वानी में अब दिन के तापमान में उछाल आ रहा है तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम है। मैदानी इलाकों में रात को पारे में भारी गिरावट आ रही है। इधर मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया है। हल्द्वानी और मुक्तेश्वर में रात को तापमान करीब एक जैसा ही है।

हालांकि दिन के समय दोनों ही जगह काफी फर्क है। दिन में मुक्तेश्वर में पारा 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह के अनुसार मैदानी इलाकों में दिन और रात के तापमान में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। साथ ही आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। 

संबंधित समाचार