Kanpur: गंदगी पर नगर निगम को आयोग का नोटिस, यूपी मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, 9 मई तक मांगी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। गोविंद नगर के वार्ड 2 विवेकानंद नगर मलिन बस्ती में गंदगी, बजबजाते नाले व संक्रामक रोगों के खतरे की शिकायत पर यूपी मानव अधिकार आयोग ने नगर निगम को नोटिस दी है। क्षेत्रीय लोगों ने समस्या का निस्तारण न होने पर आयोग से शिकायत की थी। इस मामले में आयोग ने नगर आयुक्त से 9 मई तक रिपोर्ट मांगी है।

क्षेत्र के अमित यादव, बेबी, कुसमा समेत एक दर्जन से अधिक लोगों ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया था। इसके साथ ही इसकी जानकारी राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को भी दी। अमित यादव ने बताया कि फैक्ट्री एरिया दादा नगर  स्थित मलिन बस्ती में सफाई नहीं होती है। नगर निगम नालियों की सफाई, कूड़ा उठान नहीं करता है। जिससे नाली ओवर फ्लो होकर बहती है। लगातार गंदगी की वजह से संक्रामक रोगों का खतरा रहता है। नगर निगम निवासियों के मूलभूत अधिकारों का हनन कर रहा है। मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने नगर आयुक्त कानपुर नगर निगम को नोटिस भेजते हुये 9 मई तक जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: सीएसजेएमयू ने बनाया एआई चैटबॉट, विभाग से संबंधित सभी सवालों के देगा जवाब

 

संबंधित समाचार