हल्द्वानी: कांग्रेस में बागियों की वापसी को लेकर घमासान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। कांग्रेस में बागियों की वापसी को लेकर अंतर्कलह बढ़ गई है। नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश के विरोधी गुट ने बैठक कर बागी विधायकों की कांग्रेस में वापसी को समर्थन नहीं देने का फैसला किया है। इस बैठक के साथ ही कांग्रेस की गुटबाजी उभरकर सामने आ गई है। ऐसे में जब …

अमृत विचार, हल्द्वानी। कांग्रेस में बागियों की वापसी को लेकर अंतर्कलह बढ़ गई है। नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश के विरोधी गुट ने बैठक कर बागी विधायकों की कांग्रेस में वापसी को समर्थन नहीं देने का फैसला किया है। इस बैठक के साथ ही कांग्रेस की गुटबाजी उभरकर सामने आ गई है। ऐसे में जब विधानसभा चुनाव में करीब एक साल बाकी है। इस तरह की बैठकें चुनावी नतीजों पर भी असर डाल सकती हैं।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडे की अध्यक्षता में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को पीलीकोठी चौराहे स्थित संकल्प बैंक्वेट हाल में संपन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिराने वाले बागियों की वापसी का पुरजोर विरोध किया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के सामने भी धरना दिया जाएगा। पांडे ने कहा कि थराली उपचुनाव की हार के लिए विशाल जनसभा को दोषी ठहराने वाला बयान भी निंदनीय है। इस तरह के बयान से कार्यकर्ताओं का मनोबाल कमजोर होता है।

इस अवसर पर पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी रहे एक नेता के एक बयान जिसमें उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत को संन्यास ले लेना चाहिए। इस बयान की भी निंदा की गई। वक्ताओं ने बिना किसी नेता का नाम खोले कहा कि ऐसे गलत बयान देकर कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने वाले नेताओं की भी खिलाफत की जाएगी।

संबंधित समाचार