Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने कांग्रेस को बताया अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद, किया यह बड़ा दावा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए उसे भ्रष्ट और अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद बताया। अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आईं अभिनेत्री ने कांगू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। 

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने साहसिक निर्णयों और बेदाग ईमानदारी से उस धारणा को बदल दिया। कंगना ने कांग्रेस पर झूठे वादे करने का भी आरोप लगाया और कहा कि मंडी से पूर्व कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से निर्वाचन क्षेत्र को कोई राशि आवंटित नहीं की। रनौत ने दावा किया कि उन्होंने पिछले आठ महीनों में रामपुर से भरमौर तक मंडी के सभी इलाकों में पांच करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। 

बता दें, कंगना रनौत अक्सर अपने विरोधियों के खिलाफ मुखर रहती हैं और उन्हें निशाना बनाती रहती हैं। हाल ही में रनौत ने विक्रमादित्य सिंह और उनकी मां तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि राजनीति में प्रतिस्पर्धा होती है, लेकिन सीमाएं नहीं लांघी जानी चाहिए। कंगना ने कहा था कि किसी को बार-बार दूसरों पर कीचड़ नहीं उछालना चाहिए और न ही अभद्र भाषा का प्रयोग करना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ‘राजा बाबू’ होने के कारण लोकसभा चुनाव में अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह पूर्ववर्ती रामपुर रियासत के राजपरिवार के सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें- भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस का मास्टर प्लान तैयार, कांग्रेस अधिवेशन में ‘न्यायपथ प्रस्ताव’ हुआ पारित

संबंधित समाचार