राजधानी में शाम को मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी के साथ चली तेज हवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमृत विचार,लखनऊ | मौसम ने एक बार फिर करवट ली। शनिवार देर रात तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई तो रविवार को दिन में तेज धूप के बाद शाम को राजधानी में अचानक मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी चलने लगी। लगभग 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं।

इससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गयी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और नयूनतम तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया।

ये भी पढ़े : KGMU ट्रॉमा सेंटर में होगा गंभीर बच्चों का इलाज, दिल्ली AIIMS के बाद सुविधा देने वाला देश का दूसरा ट्रॉमा सेंटर

संबंधित समाचार