उत्तराखंड: सुरेश भट्ट प्रदेश भाजपा महामंत्री नियुक्त
देहरादून। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लंबे समय से रिक्त महामंत्री के एक पद पर शुक्रवार को वरिष्ठ पार्टी नेता सुरेश भट्ट को नियुक्त कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भट्ट को नियुक्त किये जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भट्ट अभी तक हरियाणा महामंत्री संगठन पद पर कार्यरत थे। मूलतः …
देहरादून। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लंबे समय से रिक्त महामंत्री के एक पद पर शुक्रवार को वरिष्ठ पार्टी नेता सुरेश भट्ट को नियुक्त कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भट्ट को नियुक्त किये जाने की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भट्ट अभी तक हरियाणा महामंत्री संगठन पद पर कार्यरत थे। मूलतः अल्मोड़ा जनपद के निवासी भट्ट को गृह राज्य में नियुक्त किये जाने पर भगत ने आशा व्यक्त की है कि उनके आने से उत्तराखंड में संगठन को और गति मिलेगी और उनके अनुभव का लाभ प्रदेश भाजपा को प्राप्त होगा।
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि उत्तराखंड में प्रदेश महामंत्री के तीन पद हैं। इनमें से एक पद भगत के अध्यक्ष रूप में पद ग्रहण करने और उनके द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यसमिति की घोषणा के बाद से ही रिक्त चल रहा था। इस रिक्त पद पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत द्वारा श्री भट्ट की नियुक्ति की गई है।
