बरेली: इज्जतनगर मंडल के अस्पताल में कुत्ते बेड पर करते हैं आराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण काल में पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल अस्पताल में लापरवाही का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में अस्पताल के बेड पर मरीज नहीं बल्कि कुत्ता आराम फरमाते नजर आ रहा है। लापरवाही का यह वीडियो जब सामने आया तो जिम्मेदारों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह …

अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण काल में पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल अस्पताल में लापरवाही का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में अस्पताल के बेड पर मरीज नहीं बल्कि कुत्ता आराम फरमाते नजर आ रहा है। लापरवाही का यह वीडियो जब सामने आया तो जिम्मेदारों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह कोरोना वार्ड है और जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है। यदि इसमें कोई कमी या दिक्कत होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एक तरफ जहां लगातार साफ-सफाई और सैनेटाइजेशन को रूटीन में लाने की बात कही जा रही है वहीं, दूसरी ओर इस दौरान रेलवे के मंडल अस्पताल में घोर लापरवाहियां हो रही हैं। इन्हीं लापरवाहियों को उजागर करता एक एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ।

इसमें अस्पताल के पुरुष वार्ड में मरीजों के बेड पर कुत्ता सोते दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि यहां छुट्टा कुत्ते वार्ड में घूमते रहते हैं क्योंकि उन्हें मरीजों का बचा खाना मिलता रहता है। दो-तीन कुत्ते ऐसे हैं जिन्होंने वार्ड को ही अपना ठिकाना बना लिया है। पूरे दिन और रात वे बेड पर सोते रहते हैं। जब भी कोई वार्ड में जाता है तो उसे कुत्ते सोते हुए मिलते हैं जबकि अस्पताल में खाली पड़े वार्डों की सुरक्षा के लिए अस्पताल कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है मगर वे अनजान बने रहते हैं।

वीडियो अस्पताल प्रशासन को भेजा तो पता चला कि यह पुरुष वार्ड नहीं बल्कि कोविड-19 का वार्ड है। यह वार्ड पहले ही जिला प्रशासन को सौंपा जा चुका है। इसमें होने वाली किसी भी कमी की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है। फिर भी रेलवे की तरफ से भी इसकी जांच कराई जाएगी। -राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, इज्ज्तनगर मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे

संबंधित समाचार