Kanpur: भाजपा नेता आनंद शुक्ला कांग्रेस में शामिल, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष बोले- कई पार्टियों के नेता संपर्क में हैं
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर दक्षिण में कांग्रेस ने अपने पांव पसारने की कवायद तेज कर दी है। गुरुवार को किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं पूर्व जिला मंत्री आनंद शुक्ला ने अपने 20 साथियों के साथ तिलक हाल में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने इन सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता का दावा है कि कई पार्टियों के नेता उनके संपर्क में हैं, जिन्हें जल्द ही कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व जिला मंत्री आनंद शुक्ला और उनके साथियों के आने से कांग्रेस विशेषकर कानपुर दक्षिण में मजबूत होगी। आनंद शुक्ला ने बताया कि वह 25 वर्षों से भाजपा के सदस्य रहे हैं। पूर्व में भाजपा में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला मंत्री के पद पर रहे। कुछ वर्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़े।
कांग्रेस में शामिल हुए आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके साथ सूर्य प्रसाद दीक्षित, गीता पांडेय, रितुल शर्मा, गरिमा शुक्ला, अर्जुन शुक्ला, शशांक शुक्ला, ज्योति दीक्षित, हीरालाल शर्मा, ओंकार शर्मा, शमा परवीन, शबाना बेगम, ज्योति दीक्षित, विकास शर्मा, रितिका पांडेय आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। उनके 70 साथी जल्द ही सदस्यता लेंगे। संचालन कानपुर नगर ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष श्याम देव सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, पूर्व बार अध्यक्ष नरेश त्रिपाठी, अतहर नईम, अजय तिवारी, चंद्रमणि मिश्रा, शंकर दत्त मिश्रा, हमजा निहाल, राजेंद्र बाल्मिकी, अमित मिश्रा, रितेश यादव, दिनेश बाजपेई आदि मौजूद रहे।
