बरेली: साइबर ठगों से बचना है तो खाते में…
अमृत विचार, बरेली। साइबर ठगों की नजर बुजुर्गों के खाते पर है क्योंकि उनके खाते में या तो रिटायरमेंट के बाद पेंशन का पैसा आता है या फिर अन्य किसी सरकारी योजना से पैसा आता है। साइबर ठग बुजुर्गों को पेंशन लाभ के बहाने झांसे में लेकर उनके अकाउंट की जानकारी लेकर रकम निकाल ले …
अमृत विचार, बरेली। साइबर ठगों की नजर बुजुर्गों के खाते पर है क्योंकि उनके खाते में या तो रिटायरमेंट के बाद पेंशन का पैसा आता है या फिर अन्य किसी सरकारी योजना से पैसा आता है। साइबर ठग बुजुर्गों को पेंशन लाभ के बहाने झांसे में लेकर उनके अकाउंट की जानकारी लेकर रकम निकाल ले रहे हैं। ऐसी वारदातों के बाद साइबर क्राइम ऑफ इंडिया के ट्वीटर अकाउंट साइबर दोस्त ने बुजुर्गों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके तहत बुजुर्गों को साइबर ठगों से बचने के लिए अपने खाते में कम रकम रखने की सलाह दी गई है।
कई बार बुजुर्गों के पास साइबर ठग फोन करते हैं कि उन्हें सरकारी योजना के तहत पेंशन दी जाएगी। पेंशन के तहत उन्हें बैंक की डिटेल देनी होगी। इस डिटेल के बहाने वह बैंक अकाउंट की डिटेल पूछ लेते हैं और फिर धोखे से ओटीपी पूछकर अकाउंट खाली कर देते हैं। इसलिए बुजुर्गों से कहा गया है कि वह खाते में अधिक रकम होने पर उसे निकालकर उसकी एफडी करा लें। इसके अलावा उन्हें सार्वजनिक कम्प्यूटर का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है।
बुजुर्गों से कहा गया है कि वह किसी अनजान व्यक्ति को मोबाइल न दें और न ही कोई फोन काल करने दें। वह अपने मोबाइल को हमेशा लॉक रखें और यदि मरम्मत या सुधार के लिए सर्विस सेंटर पर देते हैं तो सिम निकालकर अपने पास रख लें, क्योंकि इस दौरान ठग आपके बैंक अकाउंट की डिटेल जानकर आपके बैंक खाते से रकम निकाल सकते हैं।
