देहरादून: उक्रांद ने उत्तराखंड के सभी 13 जिलो में प्रभारी नियुक्त किए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने वर्ष 2022 में राज्य में होने वाले आम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी 13 जिलों में प्रभारी नियुक्त किये हैं। पार्टी के केंद्रीय महामंत्री और कार्यालय प्रभारी जय प्रकाश उपाध्याय ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने दल को मजबूती प्रदान करने …

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने वर्ष 2022 में राज्य में होने वाले आम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी 13 जिलों में प्रभारी नियुक्त किये हैं। पार्टी के केंद्रीय महामंत्री और कार्यालय प्रभारी जय प्रकाश उपाध्याय ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने दल को मजबूती प्रदान करने हेतु जिलों के संगठन पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के लिए तत्काल प्रभाव से जिला प्रभारी नियुक्त किये हैं।

उपाध्याय ने कहा कि देहरादून जिले में सरिता पुरोहित, हरिद्वार में सुरेंद्र सिंह पांगती, टिहरी में किशन सिंह रावत और उत्तरकाशी में स्वयं जय प्रकाश उपाध्याय प्रभारी होंगे।

उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग में एसपी सती, पौड़ी में चौधरी ब्रजवीर सिंह, चमोली में अवतार सिंह राणा, बागेश्वर में ब्रह्मानंद डालाकोटी, अल्मोड़ा में इंद्र सिंह मनराल, पिथौरागढ़ में भुवन चंद्र जोशी प्रभारी होंगे। चम्पावत जिले में पुष्कर सिंह धामी, उधम सिंह नगर में सुशील सिंह उनियाल और नैनीताल में बहादुर सिंह रावत को प्रभारी नामित किया गया है।

संबंधित समाचार