26 अप्रैल का इतिहास: चंद्रमा की सतह पर पहली बार उतरा  ‘रेंजर-4’ अंतरिक्ष यान

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नयी दिल्लीः अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान 26 अप्रैल के दिन चंद्रमा की सतह पर उतरा था। चांद तक पहुंचने वाला यह पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था। तकनीकी गड़बड़ी के कारण हालांकि इसका संपर्क पृथ्वी से टूट गया और यह चांद की सतह के चित्र नहीं भेज सका था। 

देश-दुनिया के इतिहास में 26 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1654: यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया।

1755: रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया। 

1828: यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा। 

1903 : गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की। 

1920: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन। 

1959: क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।

1962 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान ‘रेंजर-4’ ने चांद की सतह पर कदम रखा। 

1986 : तत्कालीन सोवियत संघ के यूक्रेन प्रांत के चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ, जिससे बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी विकिरण हुआ। 

1990 : वीआरपी मेनन ने 463 घंटे तक लगातार डिस्को डांस करने का विश्व रिकार्ड अपने नाम किया। 

2020 : देश में कोविड महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 26 हजार के पार पहुंची। 

2024: यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में जहाज को निशाना बनाकर मिसाइलों को दागा। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

BREAKING: Ayodhya Ram Mandir ट्रस्ट में बड़ा बवाल... चंपत राय का इस्तीफा कन्फर्म, दान चोरी केस में SIT की बड़ी कार्रवाई
गोंडा : स्टेशन यार्ड में टॉवर वैगन से कॉपर केबल काटता युवक रंगे हाथ गिरफ्तार, 6 केबल बरामद
India vs Australia Women T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबला: सेमीफाइनल की रेस में टीम इंडिया की सबसे बड़ी परीक्षा, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
राम भक्तों की आस्था से खिलवाड़ सबसे बड़ा पाप, विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने चढ़ावा चोरी करने वालों को बताया 'चोर-डकैत'
Saharanpur News : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बना मौत का रास्ता! चार माह में 100 से अधिक मौतों ने बढ़ाई चिंता