कानपुर की चकेरी पुलिस की गोतस्कर से मुठभेड़...पैर में लगी गोली, गिरफ्तार: पुलिस पर झोंक दिया था फायर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां में पुलिस की गोतस्कर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने गोली मारकर गोतस्कर को दबोच लिया। उसको इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपित पर हत्या के प्रयास, लूट, बलवा समेत दस से अधिक संगीन धाराओं के मुकदमें दर्ज है।

डीसीपी पूर्वी एसके सिंह के मुताबिक शुक्रवार रात सनिगवां में चकेरी पुलिस व सर्विलांस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चिश्ती नगर सनिगवां निवासी आकिब को आता देख पुलिस ने रोका। आरोपित ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपित के पैर में गोली लगी। जिससे आरोपित घायल हो गया। 

पुलिस के मुताबिक आरोपित आकिब के खिलाफ नौबस्ता, जूही, किदवई नगर हनुमंत विहार समेत अन्य थानों में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपित गोतस्कर भी है। 

ये भी पढ़ें- Kanpur: रेलवे गोदाम में ठप रहा काम, बिल्डिंग मैटेरियल व सीमेंट का कारोबार भी बंद, आतंकी हमले के विरोध में शहर में प्रदर्शन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की बड़ी चेतावनी: बिना परमिट-वीजा नेपाल में फंसे कई भारतीय, जारी हुई जरूरी एडवाइजरी
FIFA World Cup: DR कांगो ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया, राउंड ऑफ 32 में इंग्लैंड से महामुकाबला!
जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग की कार्रवाई को सपा ने बताया राजनीतिक साजिश, बोले आसिम राजा- कानूनी लड़ाई जारी रहेगी
Pilibhit Encounter: व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में ढेर, एसओ की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर अपील की तैयारी में सरकार, क्या 13 जुलाई को होगा बड़ा फैसला