बरेली: गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, अब बारिश से राहत की उम्मीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: जिले में लगातार तीसरे दिन पारा 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने तीन दिन बाद 30 अप्रैल से बारिश के आसार जताए हैं।

शनिवार को दिन में तेज धूप और हवाएं चलने से लोग गर्मी में बेहाल हो गए। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी सुबह 35 प्रतिशत और शाम को 23 प्रतिशत दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि रविवार से मंगलवार तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का पूर्वानुमान हो सकता है।

वहीं बुधवार को मौसम में परिवर्तन हो सकता है और बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान औसतन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Bareilly: महिला व किशोरी मिट्टी की ढांग गिरने से दबीं...महिला की मौत

संबंधित समाचार