'तुम मेरे अलावा किसी और से शादी नहीं कर सकते', प्रेमिका के परिजनों ने लव मैरिज से किया मना: कानपुर में परेशान किशोर ने चुनी मौत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। लड़की के परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए और लड़की किसी और से शादी होने नहीं दे रही थी। साथ में घूमती व बातें करती, लेकिन परिजनों को शादी के लिए मनाने की बात पर पीछे हट जाती। इसी तनाव में किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

बिठूर के हृदयपुर गांव निवासी नंद किशोर ने बताया कि उनका 17 वर्षीय एकलौता बेटा आयुष 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद छोड़ दी थी। प्लंबर का काम करता था। नवाबगंज की रहने वाली एक लड़की जिसका ननिहाल उनके गांव में है। वह लड़की बेटे को परेशान कर रही थी। बीते साल लड़की ने थाने में शिकायत कर दी थी। इस पर पूरे परिवार को थाने में बुलाया गया था।

आयुष की मां ज्वालादेवी, बड़ी बहन आकांक्षा ने बताया कि लड़की भाई से शादी करना चाहती थी, उसके साथ घूमती और बातें करती, लेकिन उसकी मां व अन्य परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। वहीं लड़की उसे दूसरी जगह शादी करने पर देख लेने की बात कहती थी। इसी तनाव में बेटा चिड़चिड़ा हो गया था। जरा-जरा सी बात पर नाराज हो जाता था। शनिवार रात उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। 

यह भी पढ़ें- Kanpur में युवक ने लगाई फांसी, कर्ज की वजह से चल रहा था परेशान, परिजनों में मची चीख पुकार

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UP Board Result 2026: कल जारी होगा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम, बोर्ड के सचिव ने दी जानकारी, ऐसे करें चेक 
भदोही में आवारा कुत्तों के अटैक का 52 हॉटस्पॉट चिंहित, बच्चों-बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, स्कूलों में तैनात होंगे नोडल शिक्षक
उपचुनावों की तैयारियों में जुटी बसपा, मायावती ने संगठन को मजबूत कर जनाधार बढ़ाने का दिया सख्त निर्देश
आतिशी शतक के बाद अभिषेक शर्मा का ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, वरुण आरोन ने बताया 'मैच विनर'
दिल्ली के स्कूलों हर 45-60 मिनट पर बजेगी 'वॉटर बेल', भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते दिल्ली सरकार का फैसला, दिलाई जाएगी पानी पीने की याद