महाराष्ट्र: मुंबई में इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम की इमारत में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मुंबई। मुंबई के उपनगरीय बांद्रा इलाके में इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम वाली एक इमारत में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है। महानगर में भीषण आग लगने की यह पिछले दो दिन में लगातार दूसरी घटना है। 

इससे एक दिन पहले रविवार को बलार्ड एस्टेट इलाके में उस इमारत में भीषण आग लग गई थी जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कार्यालय है। अधिकारियों ने बताया कि बांद्रा पश्चिम इलाके में लिंकिंग रोड स्थित बहुमंजिला इमारत में मंगलवार को आग लगने की सूचना तड़के करीब चार बजकर 10 मिनट पर मिली। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के भूमिगत तल तक सीमित रही। 

अधिकारी ने बताया कि दमकल की 12 गाड़ियां और अग्निशमन संबंधी अन्य वाहन मौके पर हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अग्निशमन विभाग ने सुबह करीब चार बजकर 49 मिनट पर आग का स्तर बढ़कर ‘तीन’ होने की जानकारी दी जो अधिक गंभीर श्रेणी में आता है। अधिकारी ने बताया कि अन्य एजेंसियों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

देश का सबसे गर्म शहर यूपी का बांदा, तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस; गर्मी से राहत की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं
Bareilly News: किला में दो दिन से बिजली गुल...बदायूं रोड की इन कॉलोनियों में जागकर काटी रात, सुबह चले जेनरेटर
लखनऊ में बड़े मंगल पर कचरे का होगा प्रॉपर समाधान, 370 पंजीकृत भंडारों को बनाया 'जीरो वेस्ट', सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश
यूपी में स्कूल भवनों की सुरक्षा जांच जल्द होगी शुरू, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया भरोसा
PM Modi Italy Visit: पीएम मोदी करेंगे इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता, संयुक्त लेख में भारत-इटली संबंधों को बताया 'रणनीतिक'