रामपुर: सड़क हादसे में मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार: नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग आ गए और उसको अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

पटवाई थाना क्षेत्र के नईम गंज निवासी अमर सिंह (45) शहजादनगर थाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को वह काम करने के बाद घर वापस आ रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर आ गए थे।

जिसके बाद उसको जिला अस्पताल लेकर भागे। जहां देर रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जहां सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पत्नी और बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल
अमर सिंह फैक्ट्ररी में मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा था, लेकिन उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मृतक की पत्नी और चार बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक लड़का और तीन लड़कियां है। मृतक का शव घर पर पहुंचने के बाद लोगों का तांता लगा रहा।   

ये भी पढ़ें- Rampur: फर्जी दस्तावेजों से कर दिया खेल, दो बार बनवाया पासपोर्ट...युवक फंसा!

संबंधित समाचार