UP में पोस्टर वॉर जारी, लखनऊ में BJP नेता ने लगवाई होर्डिंग, कहा- जातीय जनगणना पर सबको बतानी होगी जाति 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। भाजपा और सपा में पोस्टर वॉर जारी है। जातीय जनगणना को लेकर दोनों पार्टी एक दूसरे के ऊपर प्रश्न चिन्ह लगा रहें है। भाजपा कार्यालय के बाहर होडिंग लगाई गई है। जिसमें लिखा गया है कि जातीय जनगणना की उठाई आवाज अब बताओ कौन जात। यह होडिंग भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी ने लगवाई है।

भाजपा मुख्यालय के बाहर होर्डिंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर है। होर्डिंग के माध्यम से सीधे तौर पर अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जाति पूछी गई है। अमित त्रिपाठी ने कहा कि जातीय जनगणना जब होगी तो सबको अपनी जाति बतानी पड़ेगी। राहुल के दादा अपने नाम के आगे फिरोज खान लिखते थे। 

अब राहुल गांधी किस जाती से है देश को बताएं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार मुलायम सिंह यादव अपने नाम के साथ 'सिंह' लिखते थे। अखिलेश यादव बताएं कि वो 'सिंह' है या 'यादव'। ये दोनों ही नेता जो जोर-जोर से जातीय जनगणना की बात करते थे। अब अपनी जाति नहीं बता रहे हैं। इसलिए हम लोग पोस्टर लगवाकर इनकी जाति पूछ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : ADMISSION 2025 : लखनऊ के इन सभी महिला कॉलेजों में प्रवेश शुरू, जानिए क्या है प्रक्रिया

संबंधित समाचार