रामपुर: पाकिस्तान से लड़ने की हुंकार भरने वाले हेड कांस्टेबल का ट्रांसफर, अनुशासनहीनता बना वजह

Amrit Vichar Network
Published By Preeti Kohli
On

रामपुर, अमृत विचार: पाकिस्तान से लड़ने जाने वाले हेड कांस्टेबल का पुलिस अधीक्षक ने तबादला लखीमपुर खीरी के लिए कर दिया है। जिसके बाद वह वहां के लिए रवाना हो गया है।

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल चमन सिंह ने पाकिस्तान के साथ लड़ने की इच्छा जताते हुए सोशल मीडिया पर विडियो वायरल कर दिया था। जिसके बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया। एसपी ने उसका तबादला खीरी के लिए कर दिया था। एसपी ने बताया कि दो फरवरी  2021 को हेड कांस्टेबल चमन सिंह को थाना खजुरिया से अयोध्या डयूटी के लिए पुलिस लाइन में रवाना किया गया। 

वह पुलिस लाइन में अयोध्या ड्यूटी को प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीनता दर्शायी गयी। ड्यूटी पर पुलिस लाइन से अयोध्या के लिये रवाना न होकर अनुशासनहीनता के कारण परिनिन्दा से दण्डित किया गया। पांच अगस्त 2022 को चमन सिहं द्वारा थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत आमजनमानस के साथ मारपीट करने एवं गाली गलौच करने पर पुलिस की छवी धूमिल करने सम्बन्ध में द्वितीय बार निलम्बित किया।

19 फरवरी 2023 को चमन सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कैंप ऑफिस पर ड्यूटीरत कर्मियो के साथ अभद्र व्यवहार करने पर थाना प्रभारी सिविल लाइन द्वारा चमन सिंह को समझाने पर थाना प्रभारी सिविल लाइन के साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्द कहकर भाग जाने के सम्बन्ध मे निलम्बित किया गया। 

अपराधों में सलिंप्त होने के कारण विभिन्न थानों पर कुल 5 अभियोग पंजीकृत है। जो न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस अनुशासित बल मे रहकर बार बार अनुशासनहीनता करना, डयूटी में लापरवाही एवं आमजनमानस के साथ मारपीट व गाली गलौच करने के कारण, विभिन्न अभियोग में संलिप्त होने के कारण 4 बार परिनिन्दा से दंडित कर 3 वर्षो के लिये छह अप्रैल  2025 को 3 वर्षो के लिये न्यूनतम वेतन पर प्रत्यावर्तित एवं 3 छुद दंडों से दण्डित किया गया है।

चमन सिंह के उपरोक्त कृत्यों को निरन्तर दृष्टिगत रखते हुए एवं आमजनमानस द्वारा चमन सिंह के विरुद्ध में उच्चाधिकारियों के समक्ष शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के कारण पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय से हेड कांस्टेबल चमन सिंह की गतिविधियों के सम्बन्ध में पूर्व में ही पत्राचार किया गया। जिसके आधार पर पुलिस मुख्यालय लखनऊ द्वारा चमन सिंह का तबादला जनपद खीरी में प्रशासनिक आधार पर स्थानान्तरण किया।

ये भी पढ़ें- रामपुर: आत्महत्या के लिए उकसाने पर विवाहिता ने दी फंदे पर लटकर जान, चार पर FIR 

संबंधित समाचार