कश्मीर डीडीसी चुनाव: दूसरे चरण के मतदान में 11 बजे तक 15.64 प्रतिशत वोटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) की 25 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान हो रहा है और पूर्वाह्न 11 बजे तक 15.64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया किडीडीसी चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वाह्न 11 बजे तक कश्मीर संभाग में 15.64 प्रतिशत मतदान हुआ है।” …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) की 25 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान हो रहा है और पूर्वाह्न 11 बजे तक 15.64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया किडीडीसी चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वाह्न 11 बजे तक कश्मीर संभाग में 15.64 प्रतिशत मतदान हुआ है।”

उन्होंने बताया कि डीडीसी चुनाव के दूसरे चरण के दौरान बड़ी संख्या में लोग मतदान करने के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने कहा, “कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग के पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के बावजूद मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। ” दूसरे चरण में कुल 321 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें से 196 कश्मीर और 125 जम्मू संभाग से हैं।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। शुरुआती सूचना के अनुसार सुबह-सुबह कड़ाके की ठंड के कारण बहुत कम लोग मतदान केन्द्रों पर पहुंचे हैं।’’ उन्होंने कहा कि दिन चढ़ने और तापमान बढ़ने के साथ मतदान में तेजी आने की संभावना है।

डीडीसी के दूसरे चरण के चुनाव के लिए 321 उम्मीदवार मैदान में हैं और इस चरण में पंजीकृत 7.90 लाख मतदाताओं के लिए 2,142 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जम्मू-कश्मीर में 280 सीटें हैं जिनमें से दूसरे चरण में 43 पर चुनाव हो रहा है। इनमें से 25 कश्मीर में और 18 जम्मू में हैं।

केन्द्र शासित प्रदेश में 83 सरपंच पदों के लिए चुनाव हो रहा है जिसके लिए 223 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा 331 पंच पदों पर उपचुनाव हो रहे हैं जिसके लिए 700 से ज्यादा प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रशासन ने घाटी के सभी 1,300 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील घोषित किया है।

जम्मू-कश्मीर के निर्वाचन आयुक्त के. के.शर्मा ने सोमवार को कहा, ‘‘सुरक्षा के दृष्टिकोण से कश्मीर के लगभग सभी मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। घाटी के मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करायी गई है।’’

संबंधित समाचार