IRCTC की मेल ID में सेंध लगाकर साइबर जालसाज ने दर्ज कराईं झूठी शिकायतें, IT सेल ने शुरु की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

साइबर जालसाज से 13 मार्च और 28 अप्रैल को दर्ज कराईं थीं शिकायतें

लखनऊ, अमृत विचार: आईआरसीटीसी की आधिकारिक व ऑफिशियल ईमेल आईडी का दुरुपयोग कर साइबर जालसाज ने कई फर्जी शिकायत दर्ज करा दीं। मामले में विभागीय आईटी सेल ने जांच शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए आईआरसीटीसी कार्यालय में तैनात पद व्यवस्थापक ने गोमतीनगर थाने में आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि साइबर जालसाज आईआरसीटीसी की गोपनीयता भी भंग करने का प्रयास भी कर रहा है।

पद व्यवस्थापक नवनीत कुमार ने बताया कि 13 मार्च को 4:53 बजे उनके कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी tourism [email protected] का जालसाज ने दुरुपयोग किया। आरोपी ने इसके जरिए फर्जी शिकायत दर्ज कराई। जानकारी होने पर अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। तभी एक बार फिर जालसाज ने 28 अप्रैल को 12:22 बजे कार्यालय की ऑफिशियल ईमेल आईडी [email protected] से दोबारा शिकायते दर्ज करायी। आरोप है कि आरोपी अभी भी दोनों मेल आईडी से आईआरसीटीसी और रेलवे के अधिकारियों को फर्जी मेल भेज रहा है।

नवनीत ने बताया कि आरोपी की करतूत के चलते कार्यालय की कार्यप्रणाली पर खतरा बढ़ रहा है। आईआरसीटीसी की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता भी प्रभावित हो रही है। आशंका है कि आरोपी किसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना को भी अंजाम दे सकता है। साथ ही कार्यालय में कई तरह की संवेदनशील सूचनाएं भी है, जिसका प्रयोग कर आरोपी राष्ट्र के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकता है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर सेल की मदद से मेल भेजने वाले आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ेः IND-PAK Ceasefire: सीजफायर के बाद ट्रोल हुए विदेश सचिव, समर्थन में उतरे आए पूर्व राजनयिक और विपक्ष

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म