कासगंज: बिजली केबिल धूं-धूं कर जली तो कई मकान जद में आने से बचे...लोगों में फैली दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। विश्व बैंक कालोनी में विद्युत केबल में फाल्ट के बाद केबल धू-धू कर जल उठी। आग की चपेट में आने से दो मकान बच गए। अगर मकानों में आग लग जाती तो बढ़ा हादसा हो सकता था। जानकारी पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए।
 
सोमवार की सुबह तड़के लगभग चार बजे केबल में फाल्ट होने से चिंगारी उठी। इसके बाद केबल में आग लग गई। आग की लपटों से किराये पर रहीं सरिता और विकास साहू के गोदाम बच गया। यदि यहां आग लगती तो हादसा बड़ा हो सकता था। जब लोगों ने केबल में आग लगी देखी तो सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। 

बजरंगदल के विभाग संयोजक ब्रज प्रांत एटा अम्बरीश वशिष्ठ ने बताया कि आग लगने पर जब विद्युत निगम के अधिकारियों को शिकायत के लिए कॉल की तो किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद जिलाधिकारी से शिकायत की, इसके बाद बिजली सप्लाई बंद की गई। इसके बाद केबल को ठीक कर आपूर्ति सुचारू की गई।

ये भी पढ़ें-कासगंज: लाख जतन के बाद भी झुलसा रही गर्मी...बीमार हो रहे लोग, कारोबार भी पड़ा ठप

संबंधित समाचार