केदारनाथ धाम में फिर हुआ हादसा, हेली एम्बुलेंस हुआ क्रैश, लैंडिंग के दौरान टूटा टेल रोट

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

रुद्रप्रयाग/देहरादून, अमृत विचारः केदारनाथ धाम में शनिवार को एक मरीज को रेस्क्यू करने पहुंचे संजीवनी हेली एंबुलेंस की आपातकाल लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। हेली एम्बुलेंस में एम्स, ऋषिकेश से आई मेडिकल टीम भी सवार थी।

सफल आपातकाल लैंडिंग के चलते पायलट सहित मेडिकल की टीम सुरक्षित है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं नोडल अधिकारी, हेली सेवा, राहुल चौबे ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम में दर्शन को पहुंची एक महिला श्रद्धालु को सांस लेने में अधिक समस्या होने लगी। तबियत ज्यादा बिगड़ती देख राज्य सरकार की हेली एंबुलेंस सेवा संजीवनी की मदद ली गई। हेली में एम्स से मेडिकल टीम भी साथ केदारनाथ पहुंच रही थी, जिसमें एक डॉक्टर एवं एक नर्सिंग स्टाफ शामिल था।

केदारनाथ के मुख्य हेलीपैड पर लैंडिंग से पहले ही हेली में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। जिसे समय पर भांपते हुए पायलट ने हेलीपैड से ठीक पहले समतल स्थान पर लैंडिंग करना उचित समझा। लैंडिंग के दौरान हेली एम्बुलेंस का टेल रोटर टूट गया। पायलट की सूझबूझ से सफल आपातकाल लैंडिंग हो सकी और हेली में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि हेली का टेल रोटर टूट गया है। इस पूरे मामले की तकनीकी जांच डीजीसीए द्वारा की जाएगी जिसके उपरांत तकनीकी खामी की सही जानकारी मिल सकेगी। 

देखें वीडियो

यह भी पढ़ेः शशि थरूर, कनिमोझी, सुप्रिया सुले समेत ये 7 सांसद दुनिया के सामने खोलेंगे पाकिस्तान की पोल, मोदी सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी

संबंधित समाचार