Ahilyabai Holkar jayanti : ऑपरेशन सिंदूर को रंगों से उकेरा, महिला सशक्तिकरण के तहत दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
Barabanki News : जिले भर में सोमवार को अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्मृति अभियान चलाकर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत रंगोली व महिला सशक्तिकरण के तहत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सभासद शिवा वर्मा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। सभी छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पूनम कनौजिया,चौकी इंचार्ज कपिलदेव यादव, मोहनी द्विवेदी, मीना कुमारी, जयंत्री भारती, संध्या श्रीवास्तव, सालू अवस्थी, स्वाति, अनुराधा पांडेय और अमित सिंह सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर के तहत यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर में रंगोली सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागी विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। सोमवार को यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संध्या व अंजलि, द्वितीय स्थान शिवानी, तृतीय स्थान पर अनम और फरक्षी रहीं। महारानी अहिल्याबाई होलकर रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर देव व मनीष मौर्य रहे। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशबू, द्वितीय स्थान पर नूर फिजा और तृतीय स्थान पर आराधना रहीं। प्रधानाचार्य डॉक्टर कमलेश कुमार सिंह के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला, भाजपा युवा नेता देवेश सिंह ने पुरस्कृत किया।
फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से महिला सशक्तिकरण को लेकर रैली निकाली गई। वहीं रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे कस्बे के कई विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सोमवार की सुबह विद्यालय से रैली का शुभारंभ नगर पंचायत के सभासद पूजा देवी व अनिल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली ब्लाक चौराहा, बाईपास, पटेल चौराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। इसके पश्चात राजकीय बालिका इंटर कालेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे ब्लॉक के विद्यालयों ने भी प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान, युगांतर इंटर कॉलेज फतेहपुर एवं वारिस चिल्ड्रेन एकेडमी इंटर कॉलेज की टीम ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान व नेशनल इंटर कॉलेज की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सतरिख प्रतिनिधि के अनुसार शहीद भगत सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में लोकमाता रानी अहिल्यादेवी होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम के तहत ‘रन फॉर वीमेन इम्पोवरमेंट’ कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। साथ ही मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी व एमएलसी इं. अननीश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर प्रबंधक उमेश मिश्रा, अलका मिश्रा व विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
यह भी पढ़ें:-Prayagraj Crime News : बांस काटने के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार घायल
