रामपुर: पंचायत में खेत के विवाद पर चली गोली, ग्रामीण घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बिलासपुर, अमृत विचार: पंचायत के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के ग्रामीण के ऊपर फायर कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसको  अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार हो रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव सितौरा निवासी हरविन्दर कौर का कहना है कि 19 मई की शाम को खेत के बंटवारे को लेकर पंचायत चल रही थी। तभी मेरे पति काबुल सिंह भी वहां पर पहुंच गए थे। वहां पर मौजूद गुरप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह, अर्जुन सिंह, हरप्रीत सिंह ने मेरे पति काबुल सिंह को गालियां देना शुरूकर दिया।

विरोध करने पर आरोपियों ने मेरे पति के ऊपर जान से मारने की नियत से लाईसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगने से वह घायल हो गए।  उसके बाद आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने  चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें- रामपुर: दो नकाबपोश युवकों ने किशोर से किया कुकर्म, जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस से की शिकायत

संबंधित समाचार