कंधों पर सजे सितारे, इंस्पेक्टर बने नैनीताल के पांच एसआई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार : उप निरीक्षक से पदोन्नत हुए नैनीताल के पांच एसआई के कंधों पर एसएसपी ने एक और सितारा लगा दिया। ये सभी अब इंस्पेक्टर (निरीक्षक) हैं। बता दें कि नैनीताल जिले में तैनात विजय मेहता, नीरज भाकुनी, प्रकाश सिंह मेहरा, रजत सिंह कसाना और गणेश सिंह को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। इस पर रविवार को एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने रविवार को पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया।

निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए उपनिरीक्षकों के कंधों में स्टार लगाकर एसएसपी ने उन्हें अलंकृत किया। इस दौरान एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी व अन्य साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

संबंधित समाचार