NIA की बड़ी कार्रवाई: आतंकवादी साजिश मामले में जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में की छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को कथित आतंकी साजिश मामले में कई जगहों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि छापेमारी में विभिन्न प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) को निशाना बनाया गया। एनआईए की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ''आरसी-05/2022/एनआईए/जेएमयू (आतंकवादी साजिश मामले) में विभिन्न आतंकी संगठनों के ओजीडब्ल्यू के खिलाफ छापेमारी की जा रही है।'' 

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टीमों की सहायता से एनआईए द्वारा 2022 में दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर कई स्थानों पर छापेमारी की। यह मामला आतंकवादी संगठनों द्वारा जम्मू-कश्मीर में चिपचिपे बम, आईईडी और छोटे हथियारों आदि के साथ हिंसक आतंकवादी हमले करने की साजिश से संबंधित है, जो पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूहों की प्रदेश में आतंक और हिंसा की घटनाओं को अंजाम देने की साजिश का हिस्सा है। 

उन्होंने बताया कि इसमें स्थानीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाना और द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ), यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट जम्मू और कश्मीर (यूएलएफजेएंडके), मुजाहिदीन गजवत-उल-हिंद (एमजीएच), जम्मू और कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स (जेकेएफएफ), कश्मीर टाइगर्स, पीएएएफ और अन्य जैसे नए गठित आतंकवादी समूहों के ओवरग्राउंड वर्करों को जुटाना शामिल है। उन्होंने बताया कि ये संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम), हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (एचएम), अल-बद्र, अल-कायदा आदि जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से संबद्ध हैं। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म