शाहजहांपुर: वीडियोग्राफर नहीं लाने पर चढ़ा पारा, कन्या पक्ष ने लौटा दी बरात

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

कन्या पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात ले जाने का लगाया आरोप

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात आई एक बरात में वीडियोग्राफर नहीं लाने पर कन्या पक्ष के लोगों का पारा हाई हो गया। कन्या पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, नौबत थाना-दरबार तक पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों की ओर से आए लोगों के समझाने के बाद रविवार को दिन में शादी की रस्में पूरी की गईं।

क्षेत्र के एक गांव के एक युवक की शादी क्षेत्र में ही दूसरे गांव की युवती से तय हुई थी। शनिवार शाम वर पक्ष वाले बरात लेकर कन्या पक्ष के गांव पहुंच गए। बरात की आवभगत के बाद द्वारचार की रस्म पूरी हुई और लड़की वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंची, इसी बीच किसी ने बरात में वीडियोग्राफर नहीं होने पर आपत्ति की।  इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहानसुनी शुरू हो गई, बात इतनी बढ़ गई कि कन्या पक्ष के लोगों ने शादी करने से मना कर दिया। काफी कोशिशों के बाद भी बात नहीं बनने पर रात में ही बरात लौट गई।  कन्या पक्ष ने वर पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बरात वापस ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी। रात भर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं बनी, रविवार को सुबह कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों को बैठाकर पंचायत कराई। इसमें कन्या पक्ष के लोगों को किसी तरह समझाकर शादी के लिए राजी किया गया। इस तरह रात में होने वाली शादी की रस्में रविवार दोपहर पूरी हुई और फिर वर पक्ष के लोग दुल्हन साथ लेकर घर पहुंचे।

बेटे को लगा प्रेम रोग, प्रेमिका के घर पहुंचने पर पिता ने बुलाई पुलिस
पुवायां क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति को अपने बेटे की विधवा महिला से नजदीकियां नागवार गुजर रही थी, पिता के समझाने पर भी उसका महिला से मिलना जुलना बंद नहीं हुआ। शनिवार रात वह महिला के घर पहुंच गया। जानकारी होने पर पिता ने पुलिस को फोन उसे पकड़वा दिया। इसके बाद दोनों को थाने ले जाया गया, जहां महिला युवक के पक्ष में खड़ी हो गई और कहने लगी कि उसने युवक को बुलाया था, अब युवक का पिता परेशान है कि आखिर उसके बेटे को महिला से कैसे निजात मिलेगी। दरअसल महिला के पति की दो वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी, महिला के चार बच्चे हैं। युवक के पिता का आरोप है कि महिला ने उसके 20 वर्षीय पुत्र को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। महिला उसके बेटे को बदनाम करना देना चाहती है।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: गोद भराई के एक दिन पहले युवती प्रेमी संग हुई फरार

संबंधित समाचार