कासगंज : बाइक से गिर कर महिला मौत, परिजन में कोहराम
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कासगंज, अमृत विचार: आमांपुर-एटा मार्ग में एक महिला बाइक से गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अमांपुर के गांव बनियानी निवासी नीरज भारद्वाज पत्नी मनोज भारद्वाज अपने दमाद रजत के साथ गांव से कासगंज आ रही थी। जिरसमी के समीप अचानक बाइक ब्रेकर के चलते उछल गई और महिला बाइक से गिर गई। वह गंभीर घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चकोरी प्लांट के चौकीदार को मारी गोली
सहावर क्षेत्र के चकोरी प्लांट के चौकीदार को गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसके पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव चकरा निवासी 28 वर्षीय गुड्डू पुत्र फतेह सिंह मुरली कृष्ण चकोरी प्लांट ग्राम म्यांसुर पर चौकीदार का कार्य करता था। रविवार की रात्रि जब वह चकोरी प्लांट पर था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। गोली के बाएं पैर में घुटने के पास लगी। गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना की जानकारी पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसे सहावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें - कासगंज : किराना व्यापारी का तीन लाख रुपये से भरा बैग चोरी