एमएलसी शिक्षक चुनाव: भाजपा समर्थित हरि सिंह ढिल्लों दूसरे चरण में 4670 वोटों से आगे
बरेली, अमृत विचार। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड सीट की जारी मतगणना में भाजपा समर्थित हरि सिंह ढिल्लों दूसरे चरण में भी आगे रहे। दूसरे चरण की मतगणना के बाद हरि सिंह ढिल्लों 4670 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। ढिल्लों को दूसरे चरण के बाद 7465 मिले हैं जबकि संजय मिश्र को 2795 वोट हासिल …
बरेली, अमृत विचार। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड सीट की जारी मतगणना में भाजपा समर्थित हरि सिंह ढिल्लों दूसरे चरण में भी आगे रहे। दूसरे चरण की मतगणना के बाद हरि सिंह ढिल्लों 4670 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। ढिल्लों को दूसरे चरण के बाद 7465 मिले हैं जबकि संजय मिश्र को 2795 वोट हासिल हुए हैं। अब तक कुल 15995 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है जिनमें से 825 वोट निरस्त हुए हैं। अब मतगणना का तीसरा चरण शुरू हो गया चुका है, जिसके परिणाम 9 बजे के करीब आने की संभावना है।
उम्मीदवारों को मिले वोटों की संख्या
मेहंदी हसन- 205
संजय मिस्र- 2795
हरि सिंह ढिल्लों- 7465
अभिषेक द्विवेदी- 4
आशुतोष शर्मा- 181
हाजी दानिश अख्तर- 358
पीयूष सिंह राठौर- 38
पुष्पेंद्र कुमार- 4
बाल कृष्ण मिश्रा- 33
डॉ मेहताब अली- 45
डॉ राजेन्द्र गंगवार- 955
राम बाबू शास्त्री- 1258
विनय खंडेलवाल- 585
डॉ सुनीत गिरी- 390
सुभाष चन्द्र शर्मा- 854
मतगणना संजय कम्युनिटी हाल में बनाये गये मतगणना स्थल में सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी थी। सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक भी पहुंचे। अधिकारियों की निगरानी में स्ट्रांग रूम की चाबी सुबह ट्रेजरी से संजय कम्युनिटी हाल लाई गयी थी। इसके बाद मतपेटिका बाहर निकालकर खोली गयीं। मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद सुबह ही मौके पर पहुंचे और मतगणना स्थल का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को सतर्कता से मतगणना कराने के निर्देश दिये।
काउंटर संख्या आठ पर एक मतपत्र की गलत गणना का आरोप लगाने पर अफसरों से एजेंट की बहस हो गई जिस पर अफसरों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। हरि सिंह ढिल्लों के बाद दूसरे स्थान पर कोई नहीं है। सभी लगभग एक समान स्थिति पर है। बताया जा रहा है कि कोई 20 कोई 10 तो किसी को 50 मत मिले हैं। सौ का आंकड़ा कोई पार नहीं कर सका है।
मतपेटी खुली तो मतपत्र के साथ मिले 50 रुपये के नोट
नियत समय पर संजय कम्युनिटी हॉल में मतपेटियों को खोलने और बंडल बनाने का काम शुरू हो गया। इसी दौरान मत पेटियों को खोलने में लगे कर्मचारियों के सामने एक वाकया ऐसा हुआ जब वह हैरान रह गए। एक मतपेटी को खोलने में मतपत्रों के साथ 50-50 के दो नोट मिले। तत्काल इसको कमिश्नर और डीएम से साझा किया गया। ऐसा माना जा रहा है कि मतपेटियों में मतपत्रों को रखने के दौरान किसी कर्मचारी की जेब से यह रुपए मतपेटी में ही गिर गए होंगे जोकि मतगणना के दौरान मत पेटी खोलने पर मिले।
बता दें 1 दिसंबर को हुए मतदान में 36703 में से 26970 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदाताओं ने मेहंदी हसन, संजय कुमार मिश्र ‘गुरुजी’, डा. हरी सिंह ढिल्लों, अभिषेक द्विवेदी, आशुतोष शर्मा, हाजी दानिश अख्तर, पीयूष सिंह राठौर, पुष्पेंद्र कुमार, बाल कृष्ण, महताब अली, डा. राजेंद्र कुमार गंगवार, रामबाबू शास्त्री, विनय खंडेलवाल, सुनीत गिरि व सुभाष चंद्र शर्मा उम्मीदवार के लिए वोटिंग की थी।
