कश्मीरी पंडित की भूमिका निभाना सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी थी: दर्शन कुमार 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता दर्शन कुमार का कहना है कि 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद, 'द बंगाल फाइल्स' में फिर से एक कश्मीरी पंडित का किरदार निभाना सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी थी। 'द कश्मीर फाइल्स' की जबरदस्त कामयाबी के तीन साल बाद, दर्शन कुमार एक और दमदार कहानी के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। यह फिल्म है 'द बंगाल फाइल्स' (पहले इसका नाम 'द दिल्ली फाइल्स' था), जिसे विवेक अग्निहोत्री ने निर्देशित किया है।

'द बंगाल फाइल्स' में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पुनीत इस्सर और पल्लवी जोशी जैसे कलाकार भी हैं। इसमें दर्शन कुमार एक बार फिर से एक कश्मीरी पंडित का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के टीज़र को मिल रही ज़बरदस्त प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए, दर्शन ने बताया, मैं 'द बंगाल फाइल्स' के टीज़र को लेकर बहुत एक्साइटेड और थोड़ा नर्वस भी हूँ। 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद, फिर से एक कश्मीरी पंडित का किरदार निभाना सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी थी। 

दर्शन कुमार ने कहा, इस बार, यह और भी ज़्यादा इंटेंस, रॉ, इमोशनल, और ब्रूटली ऑनेस्ट है। मैंने इसमें अपना पूरा दिल लगा दिया है और उनकी अनसुनी आवाज़ों को जस्टिस देने की कोशिश की है। मुझे सच में उम्मीद है कि लोग मेरे किरदार की जर्नी और इस फिल्म के पावरफुल मैसेज से कनेक्ट कर पाएंगे। कुछ कहानियाँ सिर्फ बताई नहीं जातीं, उन्हें फील किया जाना चाहिए। 

दर्शन कुमार ने कहा, एक बार फिर से अनुपम खेर जी, पल्लवी जोशी जी, मिथुन दा, पुनीत इस्सर, हमारे निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री सर और हमारे निर्माता अभिषेक अग्रवाल के साथ काम करना सचमुच कमाल का है। 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद, ऐसे महान कलाकारों के साथ एक फिल्म का हिस्सा बनना किसी वरदान जैसा लगता है।

ये भी पढ़े : Sunjay Kapur Death : करिश्मा कपूर के पूर्व पति और दिग्गज उद्योगपति संजय कपूर का लंदन में निधन, 53 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव