Bareilly: पहले धर्म बदलकर किया निकाह...अब अपना बेटा भाभी को गोद देने का दबाव बना रहा पति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हुसैन बाग की युवती से शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर मुड़िया निवासी युवक ने प्रेम विवाह कर लिया। नूर सबा के परिजनों के कहने पर युवक ने मुस्लिम धर्म अपनाकर अपना नाम बदल लिया लेकिन अब युवक अपने बेटे को अपनी भाभी को गोद देना चाहता है, जिसका युवती विरोध कर रही है। युवती ने पति तैमूर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हुसैन बाग निवासिनी नूर सबा ने बताया कि दो साल पहले तिलहर थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर मुड़िया निवासी आकाश उसे बहला फुसलाकर ले गया था। परिजनों ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर आकाश ने मुस्लिम धर्म अपनाकर अपना नाम तैमूर रख लिया। इसके बाद दोनों का निकाह हो गया। निकाह के बाद उनका एक बेटा हुआ, जिसका नाम उस्मान रखा। अब तैमूर बेटे को अपनी भाभी को गोद देना चाह रहा है। 

इसके लिए वह पत्नी पर लगातार दबाव बना रहा है। विरोध करने पर तैमूर के परिजन उस पर दहेज का दबाव बनाने लगे और बच्चे को भी जान से मारने की धमकी देने लगे। एसएसपी से शिकायत के बाद दोनों का मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा, लेकिन तैमूर वहां भी नहीं पहुंचा। इसके बाद नूर सबा ने थाना किला में तहरीर देकर तैमूर, उसकी मां कल्पना, ननद नीलम, सोनी, जेठ अर्जुन और जीतू के खिलाफ थाना किला में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नूर सबा ने बताया कि तैमूर उर्फ आकाश उससे उसकी ममता को छीनने का प्रयास कर रहा है।

संबंधित समाचार