प्रयागराज: शराब ठेके के पीछे मिला राजगीर का शव, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रयागराज के करछना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि करछना थाना क्षेत्र में कैथी बाजार में देशी शराब के ठेके के पीछे किसी के शव पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच पड़ताल करवाई। पुलिस ने उसकी शिनाख्त बरदहा गांव निवासी बृजेश कुमार (55) के रूप में की।

उन्होंने बताया कि बृजेश कुमार राजगीर का काम करता था। वह शुक्रवार को दोपहर में घर से काम करने के लिए निकला था लेकिन शाम तक नहीं लौटा। घरवालों ने काफी तलाश की तो उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह उसका शव मिला। परिजनों ने तहरीर में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संबंधित समाचार