संभल : गर्मी में विद्युत कटौती से नागरिकों की नींद हराम
बहजोई, अमृत विचार। भीषण गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती नागरिकों के परेशानी का सबब बन गई है। रात में विद्युत कटौती नागरिकों की नींद हराम कर रही है वहीं दिन में इस कटौती से चैन भी खो गया है। 24 घंटे में केवल मुश्किल से 15 घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल रही है। जबकि जिला मुख्यालय होने के नाते शेड्यूल के मुताबिक 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दिए जाने के शासन के निर्देश हैं।
विद्युत कटौती रात्रि 1 बजे से प्रारंभ होती है तो सुबह 5 से 6 बजे तक नहीं आती है। लोगों की नींद हराम हो जाती है। लोग एक ओर गर्मी से परेशान होते हैं तो वहीं पानी को लेकर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोम प्रकाश वार्ष्णेय, कपिल दीवाना ने कहा कि जिला मुख्यालय होने के नाते 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश हैं। लेकिन 15 से 14 घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है। भीषण गर्मी में विद्युत कटौती खत्म की जाए।
5 घंटे आपूर्ति बाधित होने से परेशान रहे उपभोक्ता
मौलागढ़ विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई रविवार की रात 5 घंटे बाधित रही। देर रात विद्युत आपूर्ति सुचारू होने उपभोक्ताओं ने राहत महसूस की। शहर के अन्य मोहल्लों में भी ट्रपिंग की समस्या से लोग परेशानी बने रहे। मौलागढ़ विद्युत उपकेंद्र से नगर पंचायत मौलागढ़, विकास नगर, पंचशील कॉलोनी, अंबेपुरम, आंशिक आवास विकास कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्र जुड़ा हुआ है। जिससे करीब 2 हजार उपभोक्ता हैं। रविवार की रात 8 बजे मौलागढ़ बिजली घर में फाल्ट होने से बिजली ठप हो गई। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़े। उमस भरी गर्मी होने से लोगों को घर व बाहर कहीं भी चेन नहीं मिल रहा था। जानकारी होने पर बताया कि देर रात तक बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकेगी। देर रात 1 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू होने पर उपभोक्ताओं ने राहत महसूस की। इसके अलावा शहर के अनेक हिस्सों में रात भर ट्रपिंग की समस्या होने से उपभोक्ता परेशान बने रहे।
ये भी पढ़ें - नगर पालिका की जमीन पर बनी मस्जिद और 33 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, संभल प्रशासन ने जारी किया नोटिस
