जम्मू-कश्मीर: डीडीसी चुनाव के उम्मीदवार पर आतंकवादियों ने किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के उम्मीदवार पर शुक्रवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में आज दोपहर अनीस-उल-इस्लाम गनी पर आतंकवादियों ने गोली चलाई। उन्होंने कहा कि गनी …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के उम्मीदवार पर शुक्रवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में आज दोपहर अनीस-उल-इस्लाम गनी पर आतंकवादियों ने गोली चलाई। उन्होंने कहा कि गनी को अस्पताल ले जाया गया।

इस बीच डीडीसी की 33 सीटों के लिये मतदान जारी है। इनमें कश्मीर की 16 जबकि जम्मू की 17 सीटें शामिल हैं। बता दें कि जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को मतदान की गति धीमी रही और ठंड की वजह से अधिकतर लोग सुबह अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकले। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।

संबंधित समाचार