UP: अलीगढ़ सास-दामाद कांड का रामपुर से आया पार्ट-2 ! यहां तो बहू ससुर के साथ भाग गई

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में सास और दामाद की लव स्टोरी के सुर्खियां बंटोरने के बाद अब बहू और ससुर की प्रेम कहानी चर्चा में है। अलीगढ़ में जहां सास अपने दामाद को भगा ले गई थी तो रामपुर में एक ससुर अपनी बहू को लेकर रफूचक्कर हो गया। ससुर और बहू की आशिकी से रामपुर के बांसनगली गांव के ग्रामीण सन्न रह गए। बेटा अपने पिता की करतूत पर शर्मिंदा है तो बीवी कार्रवाई और इंसाफ की मांग उठाते हुए बिलख रही है। 

घटनाक्रम रामपुर के बांसनगली गांव का है। शकील के छह बच्चे हैं। आरोप है कि शकील ने अपने नाबालिग बेटे की शादी खेमपुर गांव की एक लड़की के साथ तय की थी। लड़का शादी के लायक नहीं था। घरवालों ने रिश्ते का विरोध किया, लेकिन शकील ने बीवी-बच्चों की पिटाई लगाकर, उन्हें खामोश करा दिया। 

शकील की बीवी के मुताबिक, बेटा की शादी तय होने के बाद उनका पति शकील बहू से फोन पर बातचीत करने लगा। बाद में बातचीत का सिलसिला काफी लंबा होता गया। वीडियो कॉलिंग होने लगी। महिला का आरोप है कि उसने अपने पति को होने वाली बहू के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो सन्न रह गई। घर में विवाद हुआ तो बेटे ने शादी से इनकार कर दिया। 

इस बीच शकील, बेटे की होने वाली बीवी के और करीब जाता रहा। हद तो तब हो गई जब वो बेटे के लिए रखा जेवर और लेकर बहू के साथ फरार हो गया। शकील की बीवी का आरोप है कि बहू के घरवाले भी इसमें दोषी हैं। उन्होंने जानबूझकर शकील के साथ बेटी का निकाह कराया। अब मुझे इंसाफ चाहिए। मेरे मायके में कोई इस लायक नहीं है जो मुझे न्याय दिलाने में मदद करे। 

बताते हैं कि बहू के साथ निकाह करने के बाद शकील अपने घर पहुंच गया। जब घर में कलह और झगड़ा शुरू हुआ और ग्रामीणों को हस्तक्षेप करना पड़ा तो शकील घर से चला गया। बासंनगली ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों में इस कांड की खबर आग की तरह फैल गई। सब यही बोल रहे हैं कि बेटा जिसे बीवी बनाने जा रहा था वो उसकी मां बनकर घर आ गई। ग्रामीणों के तंज और मजाक के बीच शकील का परिवार शर्मिंदगी का सामना कर रहा है। उधर, ससुर अपनी होने वाली बहू को बीवी बनाकर उसके साथ रह रहा है। 

सनद रहे कि पिछले दिनों अलीगढ़ से भी एक ऐसी ही हैरान करने वाली घटना सामने आई थी। जब, एक महिला अपने होने वाले दामाद के इश्क में पड़ गई। बेटी का रिश्ता तय करने के बाद वो खुद दामाद से घंटों फोन पर बातें किया करती थी। आखिर में महिला बेटी की शादी से चंद रोज पहले अपने दामाद को लेकर भाग गई। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज हुई तो दोनों ने सरेंडर कर दिया था। दोनों ने पुलिस के समक्ष बयान दिए कि वो साथ रहना चाहते हैं। महिला, दामाद को छोड़ने को तैयार नहीं हुई, जबकि उसका पति उसकी मिन्नते करता रहा गया। आखिर में पुलिस ने महिला को उसके दामाद, जब पति बन गया था-उसके साथ भेज दिया। इसी सप्ताह महिला का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दोनों के गुजरात में होने की बात चर्चा में आई। और अब रामपुर में ससुर ने कांड कर दिया। उसने अपने बहू को ही बीवी बनाकर हर किसी को हैरान कर दिया।

संबंधित समाचार