Iran-Israel War: अमेरिकी एयर स्ट्राइक का ईरान पर नहीं पड़ा फर्क, इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यरूशलम। ईरान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइल हमले फिर शुरू करने के बाद मध्य, उत्तरी इजरायल और यरूशलम में सायरन बज उठे। ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद इजरायल के प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बंकरों में रहने के निर्देश दिये गये। यह अमेरिका की ओर से ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद ईरान की ओर से पहला मिसाइल हमला है।

एहतियातन इजरायल ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इजरायल रक्षा बलों ने एक बयान में बताया कि रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज की मंजूरी और हालात की समीक्षा के बाद, रविवार तड़के 03:45 बजे (स्थानीय समय) से होम फ्रंट कमांड के दिशा-निर्देशों में तत्काल बदलाव किये जायेंगे। इजरायल में होम फ्रंट कमांड के निर्देशों में बदलाव करते हुये पूरे देश में अब केवल जरूरी सेवाएं (जैसे स्वास्थ्य, सुरक्षा, आपातकालीन सेवाएं आदि) ही चालू रखी हैं।

निर्देशों में आवश्यक क्षेत्रों को छोड़कर शैक्षणिक गतिविधियों, सभाओं और कार्यस्थलों पर प्रतिबंध शामिल है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमले किये हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात