सपा और कांग्रेस का मिशन 2027 तैयार, पंचायत से लेकर विधानसभा चुनाव के लिए ये है Roadmap, जानें क्या है BSP और BJP की प्लानिंग

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव भले सपा और कांगेस अपने बूते लड़ें लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव दोनों दल मिलकर ही लड़ेंगे। यानि मिशन-27 में भी दोनों दलों का गठबंधन होने के संकेत मिल गए हैं। दोनों ही दलों के नेताओं ने साफ किया उप्र. में विपक्षी गठबंधन जारी रहेगा। इस बीच भाजपा को घेरने के लिए बसपा पर भी जुड़ने का दबाव बनाया जाएगा।

हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट की है। मीडिया के सामने अखिलेश यादव ने कहा कि सपा 2027 का विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी। उनके इस बयान से गठबंधन में एकजुटता का संदेश गया है। साथ ही, यह आने वाले चुनावी समीकरणों को लेकर भी एक महत्वपूर्ण संकेत है।

हालांकि, इससे पहले उप्र. दौरे पर आए कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने भी कहा था कि कांग्रेस गठबंधन सहयोगी के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। वहीं, बीते दिनों इटावा पहुंचे उप्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने भी कहा था कि बेशक कांग्रेस पार्टी 2026 का पंचायत का चुनाव अपने बलबूते पर लड़े लेकिन, 2027 विधानसभा का चुनाव सपा व कांग्रेस मिलकर लड़ेंगी और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का भी काम करेगी।

दोनों ही दलों के सूत्रों की माने तो विधानसभा चुनाव में भाजपा को घेरने की तैयारी के तहत बसपा पर भी जुड़ने का दबाव बनाया जाएगा। इस बीच एक नये राजनीतिक बदलाव के तहत पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीते दिनों जहां भाजपा और ही सपा पर हमला बोला, वहीं बसपा की ओर उंगली उठाने से परहेज किया। आकाश आनंद की प्रशंसा भी की। स्वामी के हालिया बयानों को बसपा में वापसी का सिग्नल भेजने की कवायद समझा जा सकता है। हालांकि, बसपा का हाथी किस करवट बैठेगा यह तो वक्त ही बताएगा।

यह भी पढ़ेः अखिलेश यादव का यूपी में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, कहा- सरकार बनते ही लागू की जाएगी योजना

संबंधित समाचार