सिद्धार्थनगर: अवैध रूप से बनाये गये मदरसों के खिलाफ चला 'बाबा का बुलडोजर' एक दर्जन मदरसे जमींदोज, 25 बाकी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में नेपाल सीमा के पास 15 किलोमीटर के दायरे में अवैध रूप से बने 37 मदरसों पर योगी का बुलडोजर गरजने लगा है। सिद्धार्थनगर नगर जिले में अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर योगी सरकार लगातार कार्यवाही कर रही है।
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी राजा गणपति ने बताया कि नेपाल सीमा पर बने मदरसों में 37 को चिन्हित किया गया है जबकि एक दर्जन मदरसों को गिराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि शेष को नोटिस दिया गया है। समय पर जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।
उप जिलाधिकारी सदर कल्याण सिंह मौर्य ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर भारत नेपाल सीमा के जीरो से 15 किलोमीटर के दायरे में सरकारी जमीनों पर जो भी अवैध अतिक्रमण किए गए थे उनके खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
