उत्तराखंड: हरिद्वार पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
हरिद्वार,अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने तीन दिनी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार शाम को हरिद्वार पहुंच गए हैं। नड्डा ने यहां हर की पैड़ी में शाम को गंगा आरती में हिस्सा लिया। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नड्डा …
हरिद्वार,अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने तीन दिनी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार शाम को हरिद्वार पहुंच गए हैं। नड्डा ने यहां हर की पैड़ी में शाम को गंगा आरती में हिस्सा लिया। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नड्डा अपने प्रवास के दौरान पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।
हरिद्वार पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारयों ने नड्डा का स्वागत किया। पार्टी अध्यक्ष यहां सपत्नीक पहुंचे हैं। इससे पहले नड्डा ने हरिद्वार स्थित विभिन्न अखाड़ा प्रमुख संतों के साथ मुलाकात की। समझा जाता है कि हरिद्वार कुंभ के आयोजन को लेकर उनकी संतों से महत्वपूर्ण बात हुई है।
पांच दिसंबर से सात दिसंबर तक भाजपा अध्यक्ष को संगठन, सरकार के मंत्रियों, बूथ प्रमुखों के साथ 13 बैठकें होनी हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन के मुताबिक नड्डा पांच दिसंबर को प्रदेश पदाधिकारी, संगठन मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री व जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
इसी दिन वे प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश महामंत्री संगठन के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। इस बैठक को राज्य की राजनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। छह दिसंबर को अलग-अलग बैठकों में हिस्सा लेने के बाद पार्टी अध्यक्ष सात दिसंबर को शाम साढ़े छह बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
